प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी प्रदेशवासियो को दीपावली की शुभकामनाएं

कोरबा (pnews 24) प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करी। उन्होंने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...