पुनीराम साहू बने जिला संगठन सचिव

 

जिला साहू संघ ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

कोरबा: जिला साहू संघ की बैठक चेक पोस्ट स्थित साहू भवन में संपन्न हुई जिसमें संघ को विस्तार का करते हुए कार्यकारिणी में कई सामाजिक बंधुओं को मौका दिया गया ।सर्वसम्मति से पुनीराम साहू को जिला संगठन सचिव नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति को लेकर पुनीराम साहू के शुभचिंतकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। पुनीराम साहू को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बैठक में जिला अध्यक्ष गिरिजा साहू, उपाध्यक्ष दिनेश साहू ,निर्वाचित प्रेमलाल साहू ,उपाध्यक्ष घनश्याम साहू ,कोषाध्यक्ष अमृतलाल साहू ,केंद्र अध्यक्ष, कटघोरा अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष कटघोरा तहसील ईश्वर साहू ,संगठन सचिव संभागीय श्रीमती नंदा साहू ,श्रीमती हिंदू उपासना साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं पीपी चौधरी ,केवल साहू ,बन्नू लाल साहू ,बृजेश साहू ,वृंदा साहू, सावित्री साहू सहित स्वजाति बन्धु सम्मिलित हुए।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...