महापौर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
कोरबा : मालती किन्नर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में किसी परिचय का मोहताज नहीं ।समाज सेवा को लेकर हमेशा तत्पर रही है ।जिला पंचायत सदस्य व पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी है ।राजनीति से उनका पुराना नाता रहा है ।विजयदशमी के मौके पर मालती किन्नर ने सभी नगर निगम क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ,और ऐलान किया है कि ,यदि महापौर सामान्य सीट होता है, तो उसे स्थिति में वह चुनाव लड़ेंगी ।क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी । मालती किन्नर ने बताया कि उनके चाहते व शुभचिंतक महापौर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें प्रेरित कर रहे हैं।

