भारत में शहरों और नदियों को देवी देवताओं के नाम से जाना जाता है. प्राचीन मान्यता है कि हर गांव की एक कुल देवी या देवता होते हैं. जो गांव की बाहरी विपदाओं से रक्षा करते हैं. इसी तरह कोरबा को भी मां सर्वमंगला की नगरी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि सर्वमंगला मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ जो श्रद्धालु माथा टेकते हैं, उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है.:
कोरबा :नवरात्रि के पहले दिन कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर में भारी संख्या में भक्तों का जनसैलाब दिखा. मंदिर परिसर में हजारों की तादाद में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए।मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने की परंपरा: यहां पीपल के पेड़ पर नारियल बांधने की परंपरा हो या फिर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने की मान्यता. यही वजह है कि हर साल जब नवरात्रि आती है, तब कुछ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने के लिए विदेशों से भी अर्जियां आती हैं. इस साल सर्वमंगला में 10,000 से अधिक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं. इस साल मनोकामना ज्योति कलश के लिए रसीद सऊदी अरब अमेरिका से काटे गए हैं.
नवरात्रि जैसे खास अवसर पर इस मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है. भक्त लगभग 2000 मीटर से भी लंबी दूरी तक कतारबद्ध होकर माता के दर्शन को खड़े रहते हैं. इस बार भी, हर बार की तरह मंदिर में खास तरह की सजावट की गई है. साज सज्जा के साथ मंदिर में लाल चुनरी, फूल, नारियल के साथ ही कई तरह की सजावट देखने को मिल रही है. घट स्थापना व पूजन नमन पांडेय की।
शरदीय नवरात्रि के पहले दिन कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर में भारी संख्या में भक्तों का जनसैलाब भीड़ नजर आई। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने धूमधाम से माता की आराधना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा हुआ है।मंदिर परिसर में नवरात्र को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई है, साथ ही श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इसके साथ ही मंदिर में इस नवरात्र पर लगभग 10 हज़ार से अधिक ज्योति कलश की स्थापना हुई है।मनोकामना ज्योति कलश के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भक्तों की इस श्रद्धा से सर्वमंगला मंदिर का वातावरण धार्मिक और उत्सवमय हो गया है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर में आने से पहले अपनी सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखें।
सर्वमंगला मंदिर कोरबा में नवरात्रि के दौरान हर साल भक्तों का तांता लगता है, लेकिन इस बार की व्यवस्थाएं विशेष रूप से की गई हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

