“मां सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में 10 हजार से अधिक दीप होंगे प्रज्जवलित, अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं सिंगापुर के भक्तों का भी जलेगा ज्योतिकलश भक्तो की उमड़ेगी भीड़ “
कोरबा । कोरबा शहर से लगी जीवनदायनी माँ हसदेव नदी के तट पर स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा हसदेव नदी तट में विश्व कल्याण जगत माता जगदम्बिका मॉं श्री सर्वमंगला देवी की असीम अनुकम्पा से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सर्वमंगला देवी की पवित्र भूमि में आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन गुरूवार, दिनांक 03 अक्टूबर से प्रारंभ होगा एवं आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी दिन शुक्रवार, दिनांक 11.अक्तटूबर तक श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे।
प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नन्हा पाण्डेय (नमन्) ने बताया कि सर्वकामना ज्योति कलश के अलावा सतचंडी यज्ञ, यज्ञोपवित संस्कार एवं जसगीत गायन, कीर्तन-भजन का आयोजन रखा गया है। समस्त धर्मानुरागियों से प्रार्थना है कि मातेश्वरी माँ श्री सर्वमंगला देवी के दर्शन लाभ श्रीचरणों में मनोकामना अर्पित कर अपना जीवन सफल बनावें। उक्त पुण्य कार्यो में तन-मन-धन से सहयोग देकर पुण्य यज्ञ को सफल बनावें। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हेतु तैल्य ज्योति कलश हेतु 701/- रूपए एवं घृत ज्योति कलश के लिए 2100/- रूपए जमा कर मंदिर परिसर स्थित कार्यालय से रसीद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों से सम्पर्क कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि पर्व 03.10.2024, गुरूवार से प्रारंभ होगा। ज्योति कलश हेतु 2100/- रूपये जमा कर रसीद लेवें सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलन हेतु तैल्य ज्योति कलश 701/- रूपये एवं घृत सर्वमनोकामना ज्योति कलश का हवन दिनांक 11.10.2024, शुक्रवार को होगा। जवारा कलश विसर्जन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, कपिलातर्पण, सजीयादान दिनांक 11.10.2024, शुक्रवार को होगा। माँ सर्वमंगला की मंगल आरती प्रतिदिन प्रात: काल एवं संध्या 7.00 बजे होगी। माँ का भोग प्रसाद प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे होगा। कृपया ज्योति कलश दर्शन कतारबद्ध होकर करें एवं रसीद साथ लावें। कृपया अपने सामानों की रक्षा स्वयं करें। माँ सर्वमंगला देवी का मंगल श्रृंगार प्रतिरात्रि 11.00 बजे होगी। प्रतिदिन भजन, कीर्तन एवं माता जसगीत अखंड रूप से चलता रहेगा। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व पर सुबह-शाम भंडारे का आयोजन रखा गया है। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर के पास दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारीगण सादर आमंत्रित हैं। कृपया पुजारी / प्रबंधक से संपर्क करें। ज्योति कलश नवरात्रि पर्व का प्रसाद मंदिर परिसर कार्यालय से प्राप्त करें।

