Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

बताती निवासी बच्चो को लायन अग्रवाल द्वारा वाद्य यंत्रों का निःशुल्क वितरण

 

बच्चो के प्रतिभा को प्रोत्साहन देना हम सभी की जिम्मेदारी – लायन राजकुमार अग्रवाल

कोरबाpnews 24 : लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल जी के द्वारा आज दिनांक 15 सितम्बर 2024 दिन रविवार को ग्राम बताती में निवासरत् संगीत में रूचि रखने वाले बच्चो को वाद्य यंत्रो का निःशुल्क वितरण किया गया। पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल जी को जब इस बात की जानकारी मिली कि ग्राम बताती में निवास कर रहे कुछ बच्चो को संगीत मे विशेष रूचि रही है परंतु वाद्य यंत्रों के अभाव में वे संगीत के प्रति अपनी प्रतिभा को निखार नही पा रहे थे। ऐसे में पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल जी द्वारा उन सभी बच्चो को ग्राम बताती में स्थित अपने फार्म हाउस मे आमंत्रित कर वाद्य यंत्र का निःशुल्क वितरण किया गया साथ ही उन बच्चो के साथ कुछ पल बिताये। पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल जी द्वारा प्राप्त वाद्य यंत्रो से बच्चे काफी आनंदित हुये। पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल जी द्वारा इस प्रकार के सेवा एवं सहयोग हेतु ग्रामवासियो ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के वरिष्ठ सदस्य लायन दर्शन अग्रवाल एवं ग्राम सरपंच, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...