अरविंद केजरीवाल को मिली बेल ,कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 

 

 

कोरबा आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई ।इस खबर के आम होने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। कोरबा में आप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने इस मौके को सेलिब्रेट किया। पटाखे फोड़ ,एक दूसरे को गुलाल लगाया और मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता अरविंद केजरीवाल सोने की तरह आज में तप कर राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरे हैं ।कोषाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि श्री केजरीवाल की जमानत ऐसे वक्त पर हुई है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव है ,निश्चित ही चुनाव में इसका सकारात्मक परिणाम दिखेगा ।इस कार्यक्रम में जिला सचिव शत्रुघन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सपन सिंह बहादुर, महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा लहरें, बूथ अध्यक्ष परदेसी चौहान, मुशाहिद लहना सिंह, दुर्गा देवी, गायत्री देवी ,प्रतिभा देवी ,संतोष चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Recent News

छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा ऐलान: 15 दिन में नहीं बढ़ा मालभाड़ा तो पूरे प्रदेश में बंद होगी माल ढुलाई, सरकार को अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ती परिचालन लागत और घटते मालभाड़े के विरोध में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं...