आम आदमी पार्टी ने निकाली मशाल रैली
हसदेव अरण्य की कटाई को आने वाली पीढ़ी नहीं करेगी माफ :गोपाल साहू
अंबिकापुर : कोयला खनन के लिए छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है ।जिसका विरोध स्थानीय स्तर पर शुरू भी हो गई है । राष्ट्रीय स्तर पर इसे लेकर आंदोलन भी हो चुका है । कई सामाजिक संगठनों ने भी इस कटाई को लेकर विरोध में कमर कली है ।इसी कड़ी में अंबिकापुर के गांधी चौक पर आम आदमी पार्टी के द्वारा महा धरना का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश व जिला स्तर के तमाम पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए । इस अवसर पर आप नेताओं ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार को इस मामले में आड़े हाथ लिया ।दिन में विरोध प्रदर्शन के बाद ,शाम के वक्त पेड़ों की कटाई के विरोध में विशाल मशाल यात्रा निकाली गई ।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि हसदेव अभ्यारण को बचाने की मुहिम चल रही है ।क्योंकि कोयला खनन के लिए जंगल से पेड़ काटे जा रहे हैं ।हसदेव अरण्य का विनाश सिर्फ एक पूंजी पति की जिद के लिए है ।जो हसदेव से ही कोयला निकालकर मुनाफा कमाना चाहता है। इस अरण्य में असंख्य जीव जंतु निवास करते हैं ।यह देश का ऑक्सीजन जॉन है ।जिससे हमारी सांसे चलती है जंगलों का इसी तरह से विनाश होता रहा तो, आने वाली पीढ़ी इसका गंभीर परिणाम भुगतेगी ।आम आदमी पार्टी इस जंगल कटाई का पुरजोर विरोध करती है ,और करते रहेगी। चाहे लड़ाई आर पार की लड़नी पड़े, तो भी हम तैयार हैं ।

