नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया आयोजन

कोरबा (pnews 24) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल, ग्राम खरहरकुड़ा में धूमधाम से समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामसिंह अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वतंत्रता के महत्व पर संबोधित किया।
उक्त समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद रामसिंह अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे के फहराने के बाद, सभी ने मिलकर देशभक्ति के गीत गाए और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। विद्यालय के छात्रों ने भी इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक आदि शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...