Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

दल से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात

कोरबा (pnews 24) कोरबा जिला क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी का समय है ऐसे में किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्राम के समीप जंगलों में हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में है। वनांचल क्षेत्र में हाथी का उत्पात जारी है कोरबा वनमंडल करतला परिक्षेत्र के ग्राम रीवाबहार लबेद के जंगल में दो दिनों से एक हाथी अपने दल से अलग होकर इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रीवाबहार में यदुनंदन सतनामी के घर के आंगन तक आ गया और आंगन में लगे गन्ना को खा गया साथ उसकी गली में खड़ी एक चार पहिया वाहन को भी नुकसान पहुंचाया है। भोर में हाथी जंगल की ओर चला गया है। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...