Monday, May 11, 2026
Google search engine

75 कब्जाधारियों को जारी किया गया नोटिस-पार्षद के अवांक्षित हस्ताक्षेप की कड़ी निंदा

* रेलवे क्रॉसिंग पर लगभग 30.97 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा अंडरब्रिज
कोरबा (pnews 24) कोरबा शहर के बीच सुनालिया चौक के पास बगल की नहर किनारे संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। सिचाई विभाग नहर की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने वालों को सिंचाई विभाग ने जगह खाली करने नोटिस जारी किया है।
परंतु वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद दिनेश सोनी ने मुख्यमंत्री, सांसद और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री को एक पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों को मुआवजा और बसने के लिए जमीन देने मांग की है। यहाँ पर 30 करोड़ 97 लाख 89 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। रेलवे क्रासिंग के किनारे ही वर्षो पूर्व बनाई गयी अंचल की जीवनदायनी नहर है। किंतु सिंचाई विभाग की इस जमीन पर लोगो ने अतिक्रमण कर मकान और दुकाने बना ली हैं अबतक इस जमीन का कोई उपयोग न होने की वजह से किसी ने भी इन कब्जाधारियों का विरोध नहीं किया था, किंतु आज यह प्रस्तावित अंडरब्रिज कोरबा की सबसे बड़ी जरुरत बन गयी हैं, क्योकि रेलवे क्रासिंग का फाटक खुलने से पहले ही अति व्यस्तता के कारण पुनः बंद होने की जुगत में लग जाता हैं और यही वजह हैं की आये दिन इस मार्ग पर यातायात बाधित हो जाता हैं और इसी से निजात पाने के लिये नागरिको के लंबे प्रयास के बाद इसके निर्माण की सौगात मिली हैं। अब नगरवासी भयभीत हो गए हैं की कही नाहक ही नेतागिरी चमकाने में जुटे निहस्थ, स्वार्थी तत्व जो विकास कार्यो में सहयोग देने की बजाय अड़ंगेबाजी की हरकतों से आम नागरिको के आक्रोश का स्वयं शिकार न हो जाए। आम नागरिको ने गाहे-बगाहे नेतागिरी करने वाले ऐसे तत्वों की कठोर निंदा की हैं, जो शासन की अच्छी योजनाओं में पलीता लगाने में जुटे रहते हैं। लेकिन लगता हैं की इस बार शासन अपनी विकास योजनाओ की सफलीभूत करने के लिये कठोर निर्णय लेने कमर कस चुका हैं। जबकि दुसरी और इन जमीनों का वर्षो पूर्व विधिवत भूमि स्वामियों को मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण कर उस पर काबिज भी हैं। किंतु अब इस विकास कार्य में लगाए जाने वाला अड़ंगा कोई भी किसी भी हालत में बर्दाश्त करने तैयार नहीं हैं और इसलिये इन जमीनों का विधिवत स्थायी स्वामित्व एवं कब्जा मूल वर्तमान स्वामी के पास बना हुआ हैं और इसमें अड़ंगेबाजी को स्वीकार करने शासन किसी भी रूप में तैयार नहीं हैं। वैसे जमीन को खाली कर अनावश्यक असुविधा और हानि से बचने के लिये विधिवत स्वामित्वधारी जल संसाधन विभाग के हसदेव दर्री बराज उप संभाग ने 75 लोगों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया है। नोटिस मिलने से अतिक्रमण करने वालों में हाहाकार मचाने प्रयास किया गया हैं। यह वार्ड क्रमांक 11 में आता है और यहां के पार्षद दिनेश सोनी नेतागिरी में जुट गए हैं जिसकी आम नागरिको ने निंदा की हैं पार्षद के इस अवांछित हस्ताक्षेप से यहाँ कानून व्यवस्था का भी प्रश्न उठ सकता हैं।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...