Monday, May 11, 2026
Google search engine

ग्रामीण पर भालू ने किया हमला * मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम

कोरबा (pnews 24) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में पसान थाना के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा चिकनी पारा निवासी 40 वर्षीय ग्रामीण शिवनारायण पिता सहदेव सिंह अपने कुछ निजी कार्य से पास के दूसरे ग्राम गया था। वहा से वह सुबह लगभग 10:30 बजे जंगल मार्ग से अपने गृहग्राम लौट रहा था।उसे पानी प्यास लगने पर वह एक जंगली नाले में पानी पी रहा था, उसी समय एक मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी। ग्रामीण घायल अवस्था में जैसे-तैसे भागकर घर तक आया, घर आकर परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। घर वालों ने डायल 112 को कॉल कर घटना की सूचना दी।
डायल 112 तत्काल मौके पर पहुंची, परंतु ग्रामीण का घर मुख्य सड़क से दूर था तो डायल 112 में पदस्थ जवान रामसिंह श्याम और चालक नीरज पांडेय ने वाहन को वहीं खड़ा कर खेत और पगडंडी मार्ग से ग्रामीण के घर पहुंचे, ग्रामीण घायल अवस्था में दर्द से कराह रहा था, जिसे तत्काल चारपाई में उठाकर वाहन तक लाया गया। इस बीच रास्ते में संजीवनी 108 मिलने से बेहतर ढंग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...