जिले में नौतपा के आखिरी दिन बदला मौसम * कोरबा सहित कई जिलों में चली अंधड़

कोरबा (pnews 24) छत्तीसगढ़ प्रदेश में नौतपा के आखिरी दिन मौसम बदल रहा है। बताया जा रहा हैं की जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में बारिश हुई है। जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
इसी कड़ी में कोरबा सहित कई जिलों में शाम होते ही मौसम पूरी तरह बदल गया। अंधड़ से कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका पश्चिम-उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगेय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक बनी हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास एक चक्रवात भी बना हुआ है। इस वजह से समुद्र की ओर से कुछ नमी आ रही है। तेज धूप के कारण राज्य के कुछ-कुछ क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। यहां पर पहुंचने वाली नम हवा के कारण अब राज्य में कहीं-कहीं तेज अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...