एसईसीएल कालोनी की समस्याओं का निरीक्षण करने दो दल गठित

कोरबा (pnews 24) एसईसीएल कोरबा-पूर्व में वेलफेयर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कालोनी की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बरसात से पहले कालोनी का निरीक्षण करने का भी निर्णय लिया गया।
इसके लिए दो अलग-अलग गठित दल कालोनी का निरीक्षण करेंगे। कोरबा-पूर्व में सुभाष राठौर, शैलेंद्र सिंह, एस. मूर्ति, सुनील कैवर्त सहित अन्य सदस्य निरीक्षण करेंगे। जबकि दूसरे दल में राजेश साहू, वीरभान पटेल, गौतम चटर्जी सहित अन्य सदस्य हैं। ये दोनों दल कालोनी में अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक रिपोर्ट बनाकर प्रबंधन को सौंपा जाएगा। इसी तरह केंद्रीय कर्मशाला की वेलफेयर टीम ने भी कालोनी का निरीक्षण किया है। उनके द्वारा रिपोर्ट बनाकर प्रबंधन को सौंपा जा रहा है। इस टीम में दिनेश साहू, बाबूलाल चंद्रा, एन.के. साव, विपिन कुमार सहित अन्य सदस्य हैं। मानिकपुर वेलफेयर कमेटी के द्वारा भी कालोनी पर नजर बनाए हुए हैं। यहां के मिनीलाल साहू, रामलाल साहू, जय मुखर्जी सहित अन्य सदस्य लगातार अधिकारियों से समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...