कोल अफसरों का 10 जून तक टला तबादला

कोरबा (न्यूज24) एसईसीएल सहित कोल इंडिया के विभिन्न अनुषंगी कम्पनियों एमसीएल, सीसीएल, डब्लूसीएल, ईसीएल, एनसीएल, बीसीसीएल के ई- 5 रैंक के लगभग 42 अधिकारियों का ई-6 रेंक में पदोन्नति हुई है। पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों को एक कंपनी से दूसरे कंपनी में स्थानांतरित होने 13 मार्च 2024 को कोल इंडिया के द्वारा एक कार्यालीन आदेश जारी किया गया था। जिसके अनुसार 31 मई तक उन्हें कार्यभार संभालना था।
परन्तु लोकसभा चुनाव और आचार संहिता की वजह से इस स्थानांतरण आदेश में पुन: रोक लगाते हुए आगामी 10 जून तक की अवधि कर दी गई है। जिसके उपरांत सभी पदोन्नत हुए अधिकारियों को अपनी नई कंपनी में 10 जून तक पहुंच कर पदभार ग्रहण करना होगा।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...