फिल्मी किस में आज बात डैनीगोंजप्पा की ..बॉलीवुड सबसे खूंखार विलेन में से एक डैनी डेन्जोंगपा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही अपनी रौबदार आवाज से दर्शकों के दिलों दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी है। डैनी ने बॉलीवुड से पहले नेपाली, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें पहचान हिंदी सिनेमा से ही मिली। उन्होंने अपने खलनायकी से लोगों के दिलों में अपने लिए दहशत पैदा कर दी थी। लेकिन असल जिंदगी में डैनी काफी शांत स्वभाव के हैं और उनकी जीवन साथी भी कुछ ऐसी ही हैं। यहीं वजह है कि इतने बड़े स्टार की पत्नी होने के बाद भी वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
डैनी ने सिक्किम की राजकुमारी गावा संग साल 1990 में शादी रचाई। डैनी की पत्नी खूबसूरती के मामले में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है पर इसके बावजूद वह कैमरे और लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं करती। डैनी के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। डैनी का सपना इंडियन आर्मी जॉइन करने का था मगर अपनी मां के कहने पर उन्होंने एक्टिंग की ओर अपना रुख कर लिया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में लगभग 200 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें से 40 फिल्मों में उन्होंने विलन का ही किरदार निभाया है। इस वजह से उन्हें एक विलन की ही उपाधि मिल गई और उन्हें एक खलनायक के रूप में जाना जाता है। फिल्म ‘घातक’ में निभाए उनके कात्या के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं।

