Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

राहुल गांधी को विरासत में संघर्ष और बलिदान का इतिहास मिला है: अजीत दास महंत

राहुल गांधी को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत ने बयान जारी कर कहा है कि काग्रेस पार्टी में ,कार्यकर्ताओं का सम्मान,अनुशंसा प्रमुख रहा है।लेकिन बदलते परिवेश ने,कांग्रेस की पुरानी परिपाटी को काफी नुकसान पहुंचाया है।फिर भी,निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है और ये बिना किसी भय या दबाव के पार्टी की बैठकों में मुखर रहते हैं।श्री राहुल गांधी के परनाना पंडित नेहरू,दादी श्रीमती इंदिरा गांधी,पिता स्वर्गीय राजीव गांधी,सभी प्रधानमंत्री थे। अतः श्री राहुल गांधी जो अपनी माता के इकलौते और अविवाहित पुत्र हैं।वे अपने नाम के साथ परिचय के मोहताज नहीं हैं।प्रधानमंत्री के रूप में जो सुविधा मिलती है वे उन्हें पैतृक रूप से प्राप्त है।आज श्री राहुल गांधी को विरासत में संघर्ष और बलिदान का इतिहास मिला है,जिसे वे आगे बढ़ा रहे हैं तो सच्चा कांग्रेसी वही हो सकता है जो बिना हर्ष,विषाद के कांग्रेस के दिवंगत नेताओं का अनुसरण करें l

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...