Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

मतदाताओं के प्रति आभार: अजीत दास

कोरबा , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजीत  दास महंत ने क्षेत्र की जनता व समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। अजीत दास ने कहा है कि ,आम जनता का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन व सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है। जनता का आशीर्वाद सदैव महंत परिवार के साथ रहा है और इस चुनाव में भी भरपूर आशीर्वाद मिला है। मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिसके लिए वे साधुवाद व बधाई के पात्र हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने इस उम्मीद के साथ कि जनता का स्नेह परस्पर बना रहेगा, समस्त संसदीय क्षेत्रवासियों को पुन: आभार प्रेषित किया है।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...