तीसरे चरण के चुनाव के बाद आंकलन का दौर शुरू हो गया है जिसे लेकर कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पालीवाल का कहना है कि देश के 94 सीटों पर आज मतदान हुआ।जिसमें गुजरात के सूरत सीट पर,कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के कारण,जनता के निर्णय से नहीं,शासनतंत्र के प्रबंधन से बीजेपी ने बिना चुनाव,इस सीट पर विजय हासिल कर लिया है।शेष बंगाल,बिहार,महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश,छत्तीस गढ़ के 93 सीटों पर,पूर्व में बीजेपी को 80 सीटें मिली थीं।प्रधानमंत्री एवम केंद्रीय गृह मंत्री के गृह प्रदेश गुजरात की 26 सीटों पर बीजेपी को पूरी सीटें मिली थीं लेकिन इस बार कम से कम 3सीटों का नुकसान होने का अनुमान है।बंगाल की एक सीट तथा बिहार के 5सीटों,महाराष्ट्र के श्री शरद पवार के प्रभाव के इलाकों की 10 सीट,उत्तरप्रदेश के 8 सीट और छत्तीस गढ़ के 7सीटों पर भी बीजेपी के सीटों के घटने का अनुमान है।इस तरह से तीसरे चरण में बीजेपी को पूर्व में 80 सीटें मिली थीं।इस बार 30 सीटों के नुकसान होने का अंदेशा है।अगर यही स्थिति आगे के शेष बचे 4 चरणों के मतदान का रहा तो,बीजेपी के एन डी ए गठबंधन को बहुमत का 272 का आंकड़ा पार करना मुश्किल है और एन डी ए गठबंधन 230 सीटों पर सिमटते नजर आ रही है।

