मतदान केंद्रों पर दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिक मतदाता के लिए की गई व्हीलचेयर की व्यवस्था

कोरबा (pnews 24) कोरबा जिले के मतदान केंद्रों में दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को मतदान कराने स्कूली विद्यार्थियों, मतदाता सहायक, स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने, पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। मतदान में दिव्यांग मतदाता भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। व्हील चेयर, ट्रायसायकल आदि के सहारे मतदान केंद्र पहुँच कर दिव्यांग अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने कोरबा के मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...