सरोज पांडेय के पक्ष में कार्यकर्ताओं द्वारा ‘सबका साथ-सबका विकास’ कार्यक्रम किया गया आयोजित

कोरबा (pnews 24) कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। कोरबा लोकसभा के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के अलावा नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में सीतामढ़ी के वैष्णो दरबार में ‘सबका साथ-सबका विकास’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक दिनेश कुमार चावरिया के मार्गदर्शन में किया गया था जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री सरिता मिश्रा एवं मनोज तिवारी उपस्थित रहे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से नरेंद्र मोदी एवं सुश्री सरोज पांडेय के पक्ष में वोट देकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 10 के पार्षद पति सुजीत राठौर, राजेंद्र महंत सहित अन्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...