जीना इसी का नाम है: अजीत दास

जरूरतमंदों के लिए जल आपूर्ति
कोरबा_ किसी ने क्या खूब कहा है ,मस्जिद दूर है यारों, चलो किसी बच्चों को हसाए ।यही मंशा लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने अपने कृषि फार्म हाउस में बोर का पानी जरूरतमंदों के लिए खोल दिया है ।इस भीषण गर्मी में बोर के ठंडे पानी का मजा लेने बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचते हैं। पानी में जमकर बच्चे मौज मस्ती करते हैं, और आनंद उठाते हैं । जरूरतमंद ग्रामीणों को पेयजल इसी फार्म हाउस से आपूर्ति किया जा रहा है ।इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष व समाजसेवी अजीत दास महंत ने बताया कि, इन दिनों पारा 40 डिग्री को पार कर गया है ।आसपास के इलाके में ऐसे लोग निवासरत हैं । जिनके पास संसाधन की कमी है, ऐसे लोगों को पेयजल ,नहाने के लिए निशुल्क पानी की आपूर्ति की जा रही है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...