कांग्रेस नेता हरिश परसाई को कोरबा लोकसभा वाररूम प्रभारी किया गया नियुक्त

कोरबा (pnews24) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कोरबा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिश परसाई को कोरबा लोकसभा वाररूम का प्रभारी नियुक्त किया हैं। श्री परसाई की नियुक्ति सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीट पर लोकसभा वार रूम प्रभारी की नियुक्ति की गई हैं। सरगुजा से अनूप मेहता, रायगढ़ से अरुण गुप्ता, जांजगीर से अर्जुन तिवारी, कोरबा से हरिश परसाई, बिलासपुर से सुबोध हरितवाल, राजनांदगांव से जितेंद्र मुलड़ियार, दुर्ग से आर.एन. वर्मा, रायपुर से श्रीकुमार मेनन, महासमुंद से अमरजीत चावला, बस्तर से मोहन लुनिया और कांकेर से नरेश ठाकुर की नियुक्ति लोकसभा वाररूम प्रभारी के रूप में की गई हैं।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...