बिसाहूदास महंत स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन आज

कोरबा:  बांगो बांध के स्वप्नदृष्टा, फ्रीडम फाईटर व शिक्षक स्व. बिसाहूदास महंत की 100वीं जयंती जन्म शताब्दी के अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान व बिसाहूदास महंत स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन आज 1 अप्रैल 2024 को किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे घंटाघर मार्ग स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम इंदिरा स्टेडियम परिसर में जन्म शताब्दी कार्यक्रम में गणमान्यजन शिरकत करेंगे।

Recent News

गरियाबंद में दर्दनाक हादसा: उफनते सरगी नाला को पार करते समय बहा व्यक्ति, 5 किलोमीटर दूर मिला शव; बारिश के बीच प्रशासन ने जारी...

गरियाबंद जिले में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया। सहसपुर निवासी थनवार यादव सरगी नाला पार करते समय तेज बहाव में बह...