Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

प्रोफेसर(डॉ.)प्यारेलाल आदिले जैसे युवा विद्वान को निर्दलीय चुनकर संसद भेजना है”

 

सरसीवां – वर्तमान भारतीय राजनीति पर सकारात्मक दृष्टि डालें तो अब सही समय आ गया है युवा विद्वानों को चुनाव में भाग लेकर सदन तक पहुंचाने का। आज हमारे देश में बहुदलीय प्रणाली के माध्यम से लोकतंत्रीय शासन चल रही है और इसमें लगभग पूरा का पूरा सदस्य विभिन्न दलों के माध्यम से ही संसद में पहुंच रहे हैं। जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त योग्य व्यक्ति को प्रत्याशी के रूप में चुनाव में शामिल नहीं किया जा रहा है। बड़े-बड़े पार्टियों में चुनाव लडने के लिए अधिक आर्थिक सम्पन्न व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित किया जा रहा है। बहरहाल इस चुनावी दौर में देखें तो अनुसूचित जाति आरक्षित सीट जांजजीर लोकसभा क्षेत्र से दोनों बड़ी पार्टियां अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार चुके हैं। एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण और महिला रिजर्वेशन नीति को ध्यान में रखते हुए श्रीमती कमलेश जांगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने अभी अभी संपन्न विधान सभा चुनाव में भारी मतों से हारे हुए कांग्रेस के वरिष्ठ और कद्दावर नेता श्री शिव डहरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि श्री शिव डहरिया जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से भी एक बार विगत चुनाव में भाजपा से हार गए थे। देखा जाए तो जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से विगत तीन बार के चुनावों में ऐसे प्रत्याशी ही चुनाव जीतकर सदन तक पहुंच रहे हैं जो क्षेत्र की समस्याओं और देश में समसामयिक घटनाक्रम से संबंधित प्रश्न बुलंदी के साथ नहीं उठाये।सदन में क्षेत्र के जनता की आवाज ठीक से पहुंच ही नहीं रही है और न ही कोई महत्वपूर्ण, समसामयिक व ज्वलंत प्रश्न ही उठाई गई है। ऐसे समय पर देखा जाए तो उनके बायोडाटा के अनुसार सशक्त और दमदार प्रत्याशी के रूप में प्रोफेसर (डॉ.) प्यारेलाल आदिले जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक अवॉर्ड और पुरस्कारों से नवाजे गए हैं को इस क्षेत्र से हम सभी जनता निर्दलीय सांसद के रूप में चुनकर दिल्ली के सदन तक भेजेंगे। यही हमारे लिए सही आवाज बनकर सदन के लिए योग्य हैं। इसलिए हम जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता राजनीति विज्ञान के विद्वान प्राध्यापक प्रोफेसर (डॉ.) प्यारेलाल आदिले जैसे होनहार समाज सेवी युवा को निर्दलीय सांसद के रूप में ही सही दिल्ली के सदन तक पहुंचायेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले ने प्राथमिक शिक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विद्यालय और महाविद्यालय से पूर्ण किया है। इन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में पी-एच.डी.जैसे उच्च डिग्री प्राप्त किया हुआ है। ये एक सक्रिय समाजसेवी युवा हैं। इन्होंने अनेकों विषय-राजनीति शास्त्र,समाजशास्त्र,हिंदी साहित्य, लोक प्रशासन,इतिहास और अर्थशास्त्र में एम.ए.की डिग्री भी प्राप्त किया है। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय महाविद्यालय- खरौद,कसडोल,सक्ती,जैजैपुर, मालखरौदा में अपना अध्यापन कार्य कर चुके हैं। उच्च शिक्षित युवाओं,ग्रामीण युवाओं सहित क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध वर्ग और जनता में आपकी खासी पकड़ है। आप छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु भारत के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रमुख वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान निरंतर देते रहते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपके जैसे प्रतिभाशाली युवा को सदन में पहुंचना चाहिए ताकि क्षेत्र की जनता का आवाज सदन में गंभीरता के साथ गूंज सके। विद्यार्थी जीवन से ही नेतृत्व के क्षेत्र में अग्रसर रहे हैं डॉ. आदिले सरल,सहज,मिलनसार और जनप्रिय प्रोफेसर हैं। स्वस्थ राजनीति के लिए ऐसे विद्वान युवा का आह्वान इस क्षेत्र की पढ़ी- लिखी मतदाता और जनता कर रही है।बढ़-चढ़ कर सहयोग करते हुए निर्दलीय सांसद के रूप में ही सही सदन में प्रोफेसर आदिले को भेजेंगे।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...