राजेंद्र साहू हुए सम्मानित
कोरबाpnews 24 :राजेंद्र साहू जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ के समाज हित एवं जन कल्याणकारी कार्यों, जागरूकता हेतु प्रकाशित लिखो व बढ़चढ़ कर रक्तदान को देखते हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।साहू समाज सीईसीएल कोरबा के तत्वाधान में कर्मा भवन सीईसीएल कोरबा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ,विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, गजानन प्रसाद साहू वरिष्ठ समाजसेवी तेक राम साहू ,पूर्व पार्षद मानक राम साहू, एमआईसी सदस्य कृपाराम साहू, पालूराम साहू, सुशील गर्ग राजेंद्र सूर्यवंशी ,तहसील अध्यक्ष बलराम साहू ,इकाई अध्यक्ष चितरंजन साहू ,दिनेश साहू के आथित्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के शिक्षा, कला ,साहित्य समाज सेवा, व प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीपी साहू के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन इकाई सचिव के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी इकाई अध्यक्ष और पदाधिकारी , समाजसेवी, समाज बंधु उपस्थित थे।

