20 साल बाद आरपीएफ रेलवे पुलिस ने भैंसमा के बन्द रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त करने के कथित आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा (pnews 24) आरपीएफ रेलवे पुलिस ने 2003 से फरार एक कथित आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं की पकड़ा गया कथित आरोपी बहुत ही शातिर है। वह रेलवे पुलिस को चकमा देकर पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। वारंटी आरोपी उपेंद्र (47) सिवान जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र के जसौली पश्चिम टोला का रहने वाला है।
यह पूरा मामला 2003 का है। जहां मूलत: बिहार निवासी उपेंद्र नामक व्यक्ति रायपुर में किराए के मकान पर रहकर ड्राइवरी का काम करता था। जहां ट्रक चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। आरोप हैं की उपेंद्र कई साल पहले भैंसमा के बंद फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जहां एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया था। इस घटना के बाद से कातीत आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। कोरबा रेलवे आरपीएफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। काफी लंबे समय बाद उसके मूल निवास बिहार से रेलवे आरपीएफ पुलिस ने पड़ा है।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...