वनभोज के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री लखनलाल देवांगन

वरीष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय भी रहे मौजूद
कोरबा pnews 24:भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा वन भोज का आयोजन किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं कार्यकर्ताओ को एकजुट कर उनमें उर्जा का संचार करने के उददेश्य से सभी मंडलो में इस तरह के आयोजन किये जा रहे है जिसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे है। आयोजन में सम्मिलित कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे से आगामी चुनाव के लिये कार्ययोजना और अपने विचार साझा किये। वरिष्ठ सदस्यो ने कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन किया और अपने अनुभव साझा कर उनका मार्गदर्शन किया।साथ में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा एवं समस्त कोसाबाड़ी मंडल कार्यकर्ता, अजय गोंड, शिव चंदेल, संजीव शर्मा एवं वनभोज के अन्य वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Recent News

छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा ऐलान: 15 दिन में नहीं बढ़ा मालभाड़ा तो पूरे प्रदेश में बंद होगी माल ढुलाई, सरकार को अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ती परिचालन लागत और घटते मालभाड़े के विरोध में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं...