राजेंद्र को मिला सेवा समर्पण सम्मान

 

कोरबा :आदर्श संगीत सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में आदर्श नगर कुसमुंडा में सुर संगीत समारोह 2024 का आयोजन किया गया ।जहां बतौर मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने शिरकत की । संगीत समारोह में जिला व प्रदेश स्तर के कलाकारों ने हिस्सा लेते हुए, विजय घोषित हुए ।सूर् संगीत कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान नायकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र साहू अधिवक्ता जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ को ,सेवा समर्पण सम्मान प्रदान किया गया। राजेंद्र साहू को समाज हित में किए गए जन जागरण से संबंधित प्रकाशित लेख व मानव हित में 53 बार किया गया रक्तदान को देखते हुए ,यह सम्मान दिया गया है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...