कोरबा (pnews 24) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए को-आर्डिन्टर को घोषणा की है। इसके अंतर्गत राजधानी रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ को लोकसभा क्षेत्र कोरबा का को-आर्डिन्टर नियुक्त किया गया हैं।
छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट के लिये भी को-आर्डिन्टर नियुक्त किये गए हैं जिसके अंतर्गत कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिये सुभाष धुप्पड़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिये पवन अग्रवाल, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिये सुश्री मधु सिंह, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिये बैजनाथ चंद्रक, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिये पीयूष कोसरे, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये दीपक दुबे, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लिये पदम कोठारी, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिये राजेन्द्र साहू, महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के लिये राजेश यादव, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिये नरेश ठाकुर, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिये रवि घोष को नियुक्त किया गया हैं।

