Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

अंचल में अक्षत के साथ श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का दिया जा रहा निमंत्रण

* रानी गेट माँ दुर्गा सेवा समिति के सदस्यों ने नगर भ्रमण कर नगर वासियों से की अपील
* 22 जनवरी को घरों को करे दीप से रोशन
कोरबा (pnews 24) कोरबा शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में मां दुर्गा सेवा समिति की टोली ढोल-ताशे के साथ श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर घर-घर पहुंच रही है। समिति के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण करने और निमंत्रण देने का काम शुरू किया। आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत के साथ न्योता लेकर उनके घर पहुंच रहे हैं। टोली के सदस्योंने पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र और निमंत्रण पत्रक का वितरण किया। टोली के सभी सदस्य जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। समिति के सदस्यों ने पुरानी बस्ती, केंवट मोहल्ला, देवांगन मोहल्ला, कोऑपरेटिव बैंक गली, चौहान मोहल्ला, आदिले चौक, प्रताप चौक, इतवारी बाजार, भंडारी चौक, नीम चौक में संपर्क किया।
* रानी गेट में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पुरानी बस्ती रानी गेट में मां दुर्गा मंदिर की देखरेख और विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन और संचालन के लिए मां दुर्गा सेवा समिति का गठन किया गया है। मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन सुबह 10:30 बजे से सुंदरकांड का पाठ, दोपहर 1:00 से लेकर 5:00 बजे तक भंडारा, 7:00 बजे दीप प्रज्वलन, आतिशबाजी और रात्रि 9:00 बजे से जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...