Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

वूमेंस ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रायपुर बना विजेता, मेजबान कोरबा रहा उपविजेता

कोरबा (pnews 24) जिले में आयोजित दो दिवसीय वूमेंस ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक से बढ़कर एक प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने अपने हुनर से फाइटिंग रिंग से संदेश दिया कि महिलाएं भी किसी कम नहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनटीपीसी के प्राचार्य सतीश शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा की इस उत्कृष्ट विधा में स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों की ट्रेनिंग को अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए। इस चैंपियनशिप में रायपुर टीम विजेता का खिताब जीतने कामयाब रही, जबकि मेजबान कोरबा उपविजेता रही। एचटीपीओ दर्री स्थित जूनियर क्लब में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 70 जूनियर और सीनियर वर्ग के महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि डीपीएस एनटीपीसी स्कूल के प्राचार्य सतीश शर्मा रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत् उत्पादन कंपनी की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मंजुला साहू छत्तीसगढ़ ताईक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी व जिला ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल मौजूद रहे।
इस दौरान ताईक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने मेजबान कोरबा सहित दुर्ग, भाटापारा, रायपुर, सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और जशपुर जिले से महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...