Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

स्थानीय बेरोजगारों की हो रही उपेक्षा: विशाल

विशाल को मिल रहा अपार जन समर्थन,

जनता को तीसरे विकल्प की तलाश :विशाल

कोरबा :_आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर इन दिनों  सघन जनसंपर्क कर रहे हैं । निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दल बल के साथ विशाल अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं ।शुक्रवार को पुरानी बस्ती में विशाल केलकर ने दौरा कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । विशाल केलकर ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा की धरती खनिज संपदा से परिपूर्ण है ।यहां निजी व सार्वजनिक उपक्रमों की भरमार है ।बावजूद स्थानीय बेरोजगारों की पूरी तरह से उपेक्षा की जा रही है । स्थानीय बेरोजगारी की समस्या से युवा वर्ग हलकान है ।बावजूद सत्ता पक्ष की ओर से कोई पहल नहीं किया जाना समझ के परे है ।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी डोर टू डोर लोगों के बीच पहुंचकर ,दिल्ली व पंजाब में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं । और लोग भी आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बेहतर प्रतिशत दे रहे हैं ।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...