मां सर्वमंगला के दरबार में लगा मेला

कोरबा pnews 24_शारदीय नवरात्र में पूरा जिला मातामय में हो गया है l देवी भक्त आराधना में डूबे हुए हैं l पंडालओ में आदिशक्ति मां भवानी विराजमान हो गई है l वहीं हंसदेव नदी तट पर विराजमान माता सर्वमंगला की जय जयकार हो रही है l नवरात्रि अपने पूरे शबाब पर है ,ऐसे में देवी भक्त अल सुबह से कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं l वहीं शाम के वक्त भव्य महा आरती में शामिल होकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूर्ण लाभ ले रहे हैं l किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था भी प्रशासन के द्वारा की गई है l कई भक्त कर नापते हुए देवी दरबार में पहुंच रहे हैं l देवी भक्त रामदयाल वर्मा का कहना है कि वे हर नवरात्रि में दर्शन लाभ लेने मां सर्वमंगला दरबार अवश्य पहुंचते हैं l रतनपुर निवासी अहिल्या मिश्रा बताती हैं कि ,वह पिछले 18 सालों से निरंतर यहां आ रही हैं मां सर्वमंगला मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी है l राजगामार निवासी राजेश साहू ने बताया कि उन्हें देवी दर्शन से काफी शांति की अनुभूति हो रही है l हर साल वह सपरिवार माता के चरणों में हाजिरी देने अवश्य पहुंचते हैं l मंदिर के राजपुरोहित पंडित नमन नन्हा पांडे ने धर्मानुरागियों से प्रार्थना की है कि सर्वमंगला देवी दर्शन लाभ, चरणों में सर्व मनोकामना अर्पित कर अपना जीवन सफल बनावे l

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...