कोरबा news 24_एनटीपीसी कोरबा द्वारा जारी आम सूचना अनुसार नौकरी तथा अधिग्रहण के समय, बचे जमीन की मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर दिनांक 22 अप्रैल 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ग्राम चारपारा के 03 भूविस्थापित विनय कुमार कैवर्त, रामकृष्ण केवट, राकेश कुमार केवट अपने परिवार के सदस्यों के साथ, लगातार तानसेन चौक कोरबा में बैठे हुए 142 दिन हो रहें है एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन द्वारा लिखित में नौकरी देने संबंधी आम सूचना, अन्य सूचना जारी करने के बावजूद भूविस्थापितो को नौकरी तथा बचे हुए जमीन की जांच नहीं कर मांग को अभी तक पूरा नहीं किए हैं इसके बजाय संबंधित मांग के संबंध में शासन प्रशासन को दिग्भ्रमित जानकारी दिए गए हैं जो कि एनटीपीसी कोरबा द्वारा अपने वादों को पूरा न करने के लिए गुमराह कर रहे हैं भूविस्थापितो के साथ साथ शासन प्रशासन को भी गुमराह कर रहे हैं इसलिए एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन दिग्भ्रमित जानकारी देना बंद कर आम सूचना व अन्य सूचना अनुसार सही जानकारी देवे ,जब तक भूविस्थापितो की मांग पूरी नहीं होती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

