Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

केजरीवाल की गारंटी डोर टू डोर पहुंचाएंगे ‘आप’ के हजारों वालंटियर्स- चंद्रकांत डिक्सेना

*छत्तीसगढ़वासियों तक ‘आप’ की गारंटी पहुंचाने की रणनीति पर ‘आप’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*हर-घर तक गारंटी कार्ड पहुंचाने के लिए विधानसभा स्तर पर 4 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का होगा आयोजन

*प्रदेश के 20 हजार गांवों तक गारंटी कार्ड पहुंचाने का लक्ष्य

*ट्रेनिंग प्राप्त वालंटियर लोगों तक पहुंचाएंगे गारंटी कार्ड

*पंजाब के 11 विधायक अभियान को सफल बनाने में करेंगे सहयोग

*ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए भी लोगों तक गारंटी कार्ड पहुंचाने की रणनीति

*केंद्रीय टीम करेगी ट्रेनिंग पूरे अभियान की मॉनिटरिंग

कोरबा कटघोरा pnews 24_ ग्राम समीति गठन के बाद  प्रदेशवासियों तक ‘गारंटी कार्ड पहुंचाने की रूपरेखा’ पर आम आदमी पार्टी ने कटघोरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान ‘आप’कोरबा जिला अध्यक्ष चंद्रकांत ने बताया कि ग्राम समिति के 25 हजार वालंटियर्स के माध्यम से प्रदेश के हर-घर तक अरविंद केजरीवाल की गारंटी पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है। प्रदेश के 20 हजार गांवों तक पहुंचने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर गारंटी कार्ड की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही लोकसभा स्तर पर भी गारंटी कार्ड डोर टू डोर पहुंचाने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ताओं को अभियान की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, आम आदमी पार्टी की दिल्ली स्थित केंद्रीय टीम और पंजाब की 11 विधायक की टीम हर लोकसभा की मोनिटरिंग करेंगे।श्री डिक्सेना  ने डोर टू डोर कैंपेन की जानकारी देते हुए आगे बताया कि ट्रेंनिंग प्राप्त वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैम्फलेट माध्यम से गारंटी कार्ड का संप्रेषण कर ही रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी अरविन्द केजरीवाल जी की गारंटी लोगों तक पहुंचाने की हमने तैयारी की है। सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया ग्रुप में एक गांव के 50 से 70 लोगों को जोड़ा जा रहा है। जिसमें पार्टी के नेता भी शामिल होंगे। इस ग्रुप के जरिए रोजाना लोगों को आम आदमी पार्टी के अभियान की जानकारी दी जाएगी।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...