Pnews24- विश्व की प्रथम आदिवासी शक्ति पीठ बुधवारी बाजार कोरबा द्वारा दो दिवसीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत गढ उपरोड़ा कोरबा ब्लॉक में किया गया।
जिसमें आठ विशेषज्ञ डाक्टरों ने अपने सेवाएं प्रदान करते हुए, लगभग तीन सौ दस मरीजों का चिकित्सा परीक्षण किया गया।
चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में शंभू शक्ति सेना व स्थानीय लोगों के साथ साथ पंचायत के पंच सरपंच मुखिया गणों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर आदिवासी शक्ति पीठ कोरबा के महासचिव एम पी सिंह, तंवर, छात्रावास अधीक्षक श्री राज,
गंगा सिंह कंवर, डॉ एल आर गौतम, डॉ वी डी नायक, डॉ ब्रजेश सिदार, डॉ बृजलाल कराची,डा संजय राम चेरवा, कमलेश कुमार पोर्ते, डॉ लीलाधर सिंह, डॉ रूद्र पाल सिंह कंवर, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, सेवक राम मरावी, रमेश सिरका बी एम धुर्वे,बहुर सिंह, सरजू सरोटिया जंगोरायतार मातृशक्ति संघ के सुमन नेताम,क्रृष्णा राजेश, लक्ष्मी मरावी, रमा राज विमला कंवर, प्रोफेसर रमोला कोराम,मोना ध्रुव,विनीता पोर्ते, कुसुम मरकाम, सुनीता सिरका,निशा मांझी सहित सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण जनो ने कार्यक्रम की सराहना करते आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।

