-
.कोरबाpnews24- मणिपुर के हालात अब भी चिंताजनक है l सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो वहां की कहानी बयां कर रही है l मणिपुर की घटना को लेकर पूरे देश में जन आक्रोश देखा जा रहा है l विपक्ष केंद्र व राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है l विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है l मणिपुर में हो रही हिंसा व महिलाओं के साथ हो रहे और मानवीय व्यवहार को के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भी कड़ा रुख अख्तियार किया है l कोरबा रामपुर विधानसभा के ग्राम बेदर कोना में प्रदेश सह प्रभारी नरेश बारिया के नेतृत्व में महिला विंग व आदिवासी समाज के द्वारा जन आक्रोश महिला यात्रा निकाली गई l इस मशाल यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई l इस अवसर पर नरेश बारिया ने कहा कि मणिपुर जल रहा है,और प्रधानमंत्री विदेश के दौरे में व्यस्त हैं l राज्य के मुख्यमंत्री अपने में मस्त हैं l यह डबल इंजन की सरकार है जो कुंभकरण निद्रा में सोई हुई है l मणिपुर में लोगों की हत्याएं हो रही हैं महिलाओं को अमानवीय यातनाएं दी जा रही है l केंद्र सरकार को राज्यपाल के द्वारा लगातार हालात की सूचना दी जा रही है l बावजूद गृह मंत्रालय हाथ पर हाथ धरे बैठा है l यह देश की जनता के समझ के परे है l इस मशाल यात्रा में महिला विंग जिला अध्यक्ष प्रतिभा सिन्हा, एसटी विंग अध्यक्ष जगलाल राठीया,भूषण कुर्रे के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं आदिवासी समाज के पदाधिकारी शामिल हुए l


