लूट का कथित आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

* लूट की मशरूका एन्ड्राइड मोबाईल फोन, नगदी बरामद
कोरबा (pnews24) प्रार्थी शुभम पटेल पिता शिवराम पटेल उम्र 27 वर्ष साकिन छातापाठ थाना उरगा जिला कोरबा, कांशीनगर नूरी मस्जिद के पास थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा का चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि 28 जून की रात 11.00 बजे के आसपास यह अपने मोटर सायकल से बच्चे का दुध लेने के लिए घंटाघर ठेले के पास गया था। वहा पर दो व्यक्ति मिले और बोले कि हमारे पास मोटर सायकल नही हैं आप हमारा मदद कर दो और हमें मुड़ापार हेलीपेड के पास छोड़ दो। उनकी मदद करने अपनी मोटर सायकल से बैठाकर मुड़ापार के पास ले गया उनको उनकी बताई जगह पर लेकर गया, वहां पर पहले ही दो व्यक्ति शराब पी रहे थे। जैसे ही यह वहां पर पहुंचा तो सब व्यक्ति मिलकर मारने-पीटने का भय दिखाकर इसके पास से एक पर्स, उसके अंदर नगदी रकम 8,300 रूपये, इसका आधार कार्ड का मूल प्रति, 02 एन्ड्राईड मोबाईल फोन, चांदी का ब्रेसलेट, कान की सोने की बाली को लूटकर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध क्रमांक 406/2023 धारा 392, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी को अवगत करा कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। तब वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी के पतासाजी शुरू किया गया, पतासाजी के क्रम में लुटेरों की पतासाजी हेतु मुखीबर का जाल फैलाया गया।
इसी दौरान चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि लूट करने वाले कथित आरोपी मुड़ापार की अस्पताल कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में छिपे है, जिनको पकड़ने हेतु टीम तैयार कर मुड़ापार में पकड़ा गया, जिनको पृथक-पृथक पूछताछ करने पर पहले तो गुमराह करते रहे जो पुलिस टीम के द्वारा हिकमत अमली से पूछताछ करने पर टुट गये और लूट की मशरूका को बरामद कर आरोपियो के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से धारा सदर में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...