कटघोरा विधानसभा क्षेत्र कनबेरी में कार्यक्रम का आयोजन कोरबा pnews24- आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा दिल्ली व पंजाब में किए जा रहे,जन कल्याणकारी कार्य व योजनाओं से अब जनता प्रभावित हो रही है l सरकार की योजनाएं उन्हें पसंद आ रही है l यही वजह है कि पार्टी की सदस्यता हर जागरूक मतदाता लेने को उत्सुक नजर आ रहा है l कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनबेरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष चंद्रकांत डिकसेना, एसटी विंग के जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया शामिल हुए l इस कार्यक्रम में कनबेरी के अलावा सोनपुरी, जवेली के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए l ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली l चंद्रकांत डिग सेना ने सभी को टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई l इस अवसर पर आप नेता प्रकाश दास महंत, गजराज सिंह,समाज प्रमुख नवरत्न दास, छत्रपाल सिंह,अशोक कुमार, ज्ञानदास,संतोष सिंह,भरत पटेल,बिंदु सारथी, माखनलाल, राम कुमार सोनी, गणपत दास, विपिन पाल ने आम आदमी पार्टी पर पूरा भरोसा जताया l

