2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल करेंगे महारैली जनसंवाद

Pnews24_आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने 2 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान बिलासपुर पहुंच रहे हैं l बिलासपुर में अरविंद केजरीवाल महारैली व जनसंवाद करेंगे l जिसे लेकर कोरबा के चारों विधानसभा के ब्लॉक स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है l पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुंचकर लोगों को महारैली व जनसंवाद के लिए आमंत्रित कर रहे हैं इसी कड़ी में रामपुर विधानसभा , क्षेत्र के अजगरबहार ब्लाक के अंतर्गत खेतार एवं गहनिया में, आम आदमी पार्टी जन संवाद कार्यक्रम रखा गया l कार्यक्रम के संबंध में एससी विंग के जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया ने बताया कि, पार्टी के विचार धारा एवं रीति नीति नियम के साथ 2 जुलाई को बिलासपुर होने वाले महारैली, जिसमें आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्य मंत्री-अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवतमान शिरकत करेगेl
इस जन संवाद कार्यक्रम मे बड़ी संख्या ग्रामीण शामिल हुए एवं आम आदमी पार्टी कि सदस्यता ली।
इस अवसर पर ब्लाक -अध्यक्ष लक्ष्मण देवगन, जिला युथ सचिव-नियाज खान एवं सर्कल अध्यक्ष-रतन सिंह मंझवार,राम सिंह केवट भारी संख्या मे स्थानिय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Recent News

छत्तीसगढ़ में नकली पनीर पर सरकार का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं की सेहत बचाने के लिए लागू हुआ प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ सरकार ने नकली पनीर (Fake Paneer) और भ्रामक डेयरी एनालॉग उत्पादों की बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा...