Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

बालासोर ट्रेन हादसा दुखद, आप ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,

 कोरबा :- उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन भीषण हादसे में करीब ढाई सौ से अधिक लोगों की जानें चली गई l सैकड़ों की संख्या में घायलों का इलाज चल रहा है l जिसे लेकर पूरे देश में शोक का माहौल है l आम आदमी पार्टी प्रदेश आह्वान पर रविवार को सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक स्तर पर कैंडल मार्च निकालकर मृत आत्माओं के लिए आप कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की l इसी कड़ी में कटघोरा स्थित शहीद वीर नारायण चौक पर जिला अध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना के नेतृत्व मैं कैंडल मार्च निकाला गया l इसी तरह कोरबा में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और वहां 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई l जिला अध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना ने इस हादसे को दुखद बताया है, और सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है l इस अवसर पर जिला सचिव शत्रुघ्न साहू, महिला विंग अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, प्रचार -प्रसार प्रमुख संतोष सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मुशाहिद रजा, कन्हैयालाल राठौर, नियाज खान के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही l

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...