Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

मोदी सरकार के 9 साल , बेमिसाल : अरुण साव

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक माह तक विशेष संपर्क अभियान,विशेष संपर्क अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे कोरबा,एसईसीएल गेस्ट हाउस में की प्रेस वार्ता

कोरबाpnews24- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर हर लोक सभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा का ये अभियान 30 मई से शुरू हुआ है जो 30 जून तक पूरे एक महीने चलेगा। इसी तारतम्य में रविवार 4 जून को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव कोरबा पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के एसईसीएल गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की। वही प्रेस वार्ता के शुरुवात में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और इस दुर्घटना में जिनकी मौत हुई उसको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उसके बाद मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि इन 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने 9 सालों के नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को जनता के लिए खुशहाली का दौर बताते उनकी योजनाओं को सबका साथ-सबका विकास बताया। वही इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों ले कहा की साढ़े 4 साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और इन साढ़े 4 सालों में विकास के सारे कार्य ठप्प है। अरुण साव ने आगे कहा की 2018 के विधानसभा चुनाव में गंगाजल लेकर शराबबंदी की बात कांग्रेस ने की थी जिसे छग की धार्मिक जनता ने भरोसा किया और वोट दिया पर अब जनता पछता रही है। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया की इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगा।गौरतलब है की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के खास मौके पर सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
30 मई से 30 जून तक देश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोकसभा सीटों पर जनसभाएं होंगी। जिनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना अनिवार्य है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री,नेता प्रतिपक्ष, सांसद एवं विधायक भी इन रैलियों और जनसभाओं जनता पछता रही है। वही इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया की इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगा।गौरतलब है की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के खास मौके पर सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाय जा रहा है। वही 30 मई से 30 जून तक देश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोकसभा सीटों पर जनसभाएं होंगी। जिनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना अनिवार्य है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसद एवं विधायक भी इन रैलियों और जनसभाओं में शामिल होंगे। देश भर में एक लाख विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा। हर लोकसभा में 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा। प्रदेश के प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...