केजरीवाल भगवत मान का छत्तीसगढ़ प्रवास 2 जुलाई को.

, आप की महारैली बिलासपुर में                        कोरबा – छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में स्थापित होना चाहती है l यही वजह है कि, इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 90 सीटों पर अपने दमखम में चुनाव लड़ेगी l चुनाव का शंखनाद करने 2 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान बिलासपुर पहुंच रहे हैं l जहां वे महा रैली के माध्यम से चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे l इस संबंध में पाली – तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मे एक आवश्यक बैठक बुलाई गई, जहां महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहमति दी l साथ ही आयोजन को लेकर रणनीति भी तैयार की गई l बैठक को लेकर जिला अध्यक्ष चंद्रकांत डिकसेना ने बताया कि, महारैली जनसंवाद को और भव्य बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर उन्हें रैली मैं शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे  l

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...