सड़क हादसे में सीएएफ जवान की हुई मौत..

* कोरबा जिले का रहने वाला था मृतक
कोरबा (pnews24) नेशनल हाईवे क्रमांक-30 पर हुए सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक सवार सीएएफ के जवान को ठोकर मार दी। उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल जवान की मौके पर ही मौत हो गई। केशकाल इलाके के दादरगढ़ कैम्प में पदस्थ सीएएफ जवान के साथ घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में मृतक जवान दशरूराम बड़ा आरक्षक क्रमांक 245 5वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल जगदलपुर के एफ समवाय कैम्प कुदुर में तैनात था। वह कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुदरीखार का निवासी था। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Recent News

कोरबा में मानसून का असर: जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, किसानों के चेहरे खिले, अगस्त के पहले सप्ताह तक अधिकांश जलाशयों के भरने...

कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश से 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव हो चुका है, जबकि कई...