थाना उरगा परिसर में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को कराया गया अभिव्यक्ति एप डाउन लोड़..

कोरबा (pnewd24) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यु. उदय किरण के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी उरगा तेज कुमार यादव के नेतृत्व में 13 मई को थाना उरगा परिसर में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित अभिव्यक्ति एप, गुड टच-बेड टच, महिला संबंधित अपराध, सायबर क्राईम विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे थाना क्षेत्रान्तर्गत लगभग 500 की संख्या में मितानिन, महिला समुह महिलाए एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा सायबर ठगी, सायबर अपराध, एटीएम ठगी, चिटफंड ठगी कम्पनी आदि से बचने के उपाए तथा महिला संबंधी अपराध के बारे में जानकारी दी, साथ ही अभिव्यक्ति एप डाउन लोड़ कराकर एप के द्वारा घर बैठे महिला संबंधित शिकायत करने की जानकारी दिया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं के द्वारा काफी रूचि लेकर बढ़-चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...