सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 16 लाख के दो नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण..

 

16 लाख के ईनामी महिला एंव
पुरूष 02 हार्डकोर मिलिट्री कंपनी सदस्यों द्वारा आत्मसमर्पण
बस्तर pnews24-मिलिट्री कंपनी के 02 महिला एंव पुरूष नक्सली द्वारा आत्मसमर्पण । महिला नक्सली कंपनी नं 05 उत्तर बस्तर एंव पुरूष नक्सली कंपनी नं. 06 पूर्व बस्तर में रहा सक्रिय महिला नक्सली 15 सालो से तथा पुरुष नक्सली 06 वर्षो से संगठन में रहा सक्रिय ।दोनो बड़ी नक्सली घटनाओ में रहे हैं शामिल। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दोनो नक्सलियों पर दोनो पर क्रमशः 08-08 लाख का ईनाम है, महिला नक्सली को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी कोंटा टीम तथा पुरुष नक्सली को
आत्मसमर्पण कराने में विशेष आसूचना शाखा जिला सुकमा का रहा विशेष प्रयास सुकमा, पुलिस में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथाछत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति” के प्रचार-प्रसार एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नम
अभियान” (नई सुबह, नई शुरूवात ) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय आधारहीन विचारधारा एवं उनके
शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के मिलिट्री कंपनी नं. 05 सदस्य उत्तर बस्तर डिवीजन में कार्यरत महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण l

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...