हनुमान जयंती कर अवसर पर, संगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ..

 

कोरबा pnews24- हनुमान जयंती कर अवसर पर 6मार्च को  विश्व हिन्दू परिषद की प्रेरणा से सनातन ज्ञान गंगा दर्शन एवं श्री वीर हनुमान कल्याण सेवा समिति के द्वारा राम जानकी मन्दिर, बुधवारी में संगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें 51 जोड़े और लगभग 100 की संख्या में सनातनी बैठेंगे। उसके पश्चात शाम 7 बजे से हिन्दू स्वाभिमान जागरण दिव्य मशाल यात्रा का भी आयोजन किया गया है जो राम जानकी मंदिर से निकलकर महाराणा चौक से होते हुए घंटा घर चौक पहुंचेगा और वहां से पुनः रामजानकी मंदिर में जाकर समापन होगा।

इस अवसर पर भोग वितरण का भी आयोजन है एवं 11 विशेष अर्चक पुरोहितों का सम्मान किया जाएगा।आयोजन कर्ताओं ने इस अवसर पर आप सभी सनातनी बंधुओं से अपील की  है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर अपनी सहभागिता प्रदान करें।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...