ग्राम लेमरू में नाचते हुए दिखा मोर

(कोरबा) ग्राम लेमरू में नाचते हुए दिखा मोर
कोरबा (pnews24) यूं तो कुदरत ने धरती पर एक से बढ़कर एक चीज़ें बनाई हैं, जिन्हें देखकर इंसान अचंभित रह जाता है. ऐसी ही कुछ अद्भुत रचनाओं में से एक है हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। खासतौर पर तब, जब मॉनसून का सीज़न होता है और बारिश होनी होती है, तो ये पक्षी कुछ ज्यादा ही खुश होता है और नाचने लगता है।
कुछ दिनों से हो रहे लगातार बारिश थमते ही कोरबा जिले के लेमरू में हाथी सहायता केंद्र के पास का सोशल मीडिया पर एक मोर के शानदार डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि हरे-भरे मौसम में मोर अपने पंख फैलाकर नाच रहा है। वह इतना खुश है कि पंख फैलाकर नाचने लगता है। 31 सेकेंड की क्लिप में मोर अपने खूबसूरत पंख फैलाते हुए नजर आ रहा है और यह नजारा देखते ही बनता है। लोग उसकी इस अदा पर दिल हार रहे हैं क्योंकि वाकई उसके थरथराकर फैलते हुए पंख इतने सुंदर लग रहे हैं कि आप अपलक देखते रह जाएंगे।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...