Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

चौराहे और उद्यान को दिया जाएगा माता कर्मा का नाम..

चौराहे और उद्यान को दिया जाएगा भक्त  माता कर्मा का नाम, साहू समाज में ख़ुशी की लहर
कोरबा (pnews24) कोरबा जिला नगर पालिक निगम ने 31 मार्च को वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जिसमें राताखार डबल पुल के पास के चौक को माता कर्मा चौक के नाम से नामकरण किया गया। साथ ही बालकों परसाभाटा वार्ड क्रमांक 40 में निर्माणाधीन उद्यान का नाम माता कर्मा के नाम से नामांकित किए जाने पर जिला साहू संघ ने खुशी जताते हुए महापौर, सभापति का आभार व्यक्त किया हैं।
जिला साहू संघ के अध्यक्ष गिरिजा साहू ने नगर निगम मनोनीत समस्त पार्षद गण एवं समस्त एल्डरमेन का आभार जताते हुए कहा कि साहू समाज की आराध्य कुल देवी माता कर्मा का नामकरण किए जाने से समाज के लोगों का सम्मान बढ़ा है जिससे सभी सजातीय बंधुओं में हर्ष व्याप्त है।
कोरबा जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष गिरिजा साहू ने समाज ने महापौर, पार्षद एवं एल्डरमैन समेत सभी गणमान्य जनों हृदय से आभार जताया। दीपका चौक में गिरजा साहू के नेतृत्व में घनश्याम साहू, दिनेश साहू, जवाहर साहू, श्रीराम साहू ने हर्ष मनाते हुए फटाखे फोड़े।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...